Featured Post

श्री राम के जैसा

 श्री राम के जैसा बनो राम के जैसा,  यदि ईश्वर को पाना है,, श्री राम के हम सब हैं,  उन्हें दिल में बसाना है,, दुनिया के पाखंडों में,  श्री रा...

शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

🙏में देश नहीं झुकने दूंगा🙏

मैं देश नहीं झुकने दूंगा,
मैं देश नहीं रुकने दूंगा,,

संकट पे महा संकट आये,
मैं बढ़े कदम ना हटने दूंगा,,......

हम लड़ते रहे हैं, लड़ते रहेंगे,
उठे कदम सदां बढ़ते रहेंगे,,

भूख, प्यास सह लेंगे तन पर,
दुश्मन के सामने अड़ते रहेंगे,,.....

वीर हमारे गौरवशाली,
जिनके बल से छाई खुशहाली,,

सीमा पर लहराए तिरंगा,
गूंजे जय हिंद ध्वनि निराली,,......

ये देश बटा ना बटने दूंगा,
निरर्थक सिर ना कटने दूंगा,,

सभी भारतीयों का एक ही सपना,
मैं देश नहीं झुकने दूंगा,,......

खून पसीने की कमाई,
व्यर्थ नहीं जाने पाये,,

अपने देश का पैसा केवल,
अपने ही देश में काम आये,,....

पराधीनता त्यागो भाई,
आत्म निर्भरता लो अपनायी,,

सुनील कुमार की चली कलम को,
कभी नहीं रुकने दूंगा,,

मैं देश नहीं झुकने दूंगा,
मैं देश नहीं रुकने दूंगा,,......

🙏सादर अर्पित।🙏
सुनील कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें